CG कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मिले कोरोना के 27 नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े
रायपुर। राज्य में आज 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 5 जांजगीर-चांपा जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक किसी भी जिले में 10 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं 14 जिलों में आज कोई संक्रमित नहीं मिले हैं। आज सिर्फ कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।


राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1, राजनांदगांव 0, बालोद 0, बेमेतरा 1, कबीरधाम 0, रायपुर 2, धमतरी 0, बलौदाबाजार 0, महासमुंद 0, गरियाबंद 0, बिलासपुर 3, रायगढ़ 4, कोरबा 3, जांजगीर-चांपा 5, मुंगेली 1, जीपीएम 0, सरगुजा 0, कोरिया 0, सूरजपुर 2, बलरामपुर 0, जशपुर 1, बस्तर 1, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 1, सुकमा 1, कांकेर 1, नारायणपुर 0, बीजापुर 0, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आज 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 30 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/kgFtZ1tPo7
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 27, 2021

