May 6, 2026

छत पर चमगादड़ की तरह लटके नजर आए Janhvi Kapoor और Varun Dhawan , देखें Viral वीडियो

IMG_20210927_180611

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले स्टार किड वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिटनेस को लेकर सजग हैं और अक्सर दोनों जिम में काफी पसीना बहाते नजर आते हैं. दोनों ने कई बार अपने एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.


जिन्हें फैन्स ने जमकर लाइक किया है, लेकिन इस बार जाह्नवी और वरुण का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो थोड़ा सा अलग है. इस वीडियो में दोनों ही स्टार्स जिम में एक कपड़े का सहारा लेते हुए लटके हुए नजर आ रहे है. जैसे चमगादड़ पेड़ से लटक कर सोते हुए नजर आते हैं ठीक उसी तरह दोनों स्टार्स भी इस हैंगिंग एक्सरसाइज को कर रहे है.

क्या है ये एक्सरसाइज
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) के इस वीडियो को एक पब्लिक रिलेशन कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है. इस वीडियो में दोनों ही कपड़े के सहारे जिम की छत्त से लटके हुए नजर आ रहे है.वीडियो में दोनों एक दम शांत तरीके से इस एक्सरसाइज को पूरा कर रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hype PR (@hypenq_pr)

वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जाह्नवी और वरुण ध्यान लगा रहे हों. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर एक फैन्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि “यह एक्सरसाइज किस तरह से फिट रहने में मदद करती है”. तो दूसरे फैन्स दोनों स्टार्स को एक साथ पर्दे पर देखने की अपनी इच्छा कमेंट के जरिए जाहिर कर रहे हैं.


You may have missed