October 23, 2026

CG में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भरी माजदा, 45 लोग घायल 4 की हालत गंभीर

ddmm1

कवर्धा। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। रेंगाखार थाना के घानीखूटा घाट के पास सवारियों से भरी एक माजदा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि घायलों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को ईलाज के लिए लोहारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक माजदा वाहन में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के बोदादल्खा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लोग माजदा वाहन में सवार होकर भोजली विसर्जन करने तालपुर गांव आ रहे थे, तभी इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके चलते यह हादसा हो गया।


You may have missed