April 19, 2026

BIG BREAKING : NCB की टीम ने एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किया गिरफ्तार…क्रेूज पर की थी रेव पार्टी

navbharat-times (2)

क्रूज पर ड्रग पार्टी मामले में NCB की टीम ने एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया है. NCB की टीम ने आर्यन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आर्यन खान को मेडिकल के लिए लेकर जाया गया है. ड्रग पार्टी करने के आरोप में 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था. सभी आठ आरोपियों के पास से चरस, MDMA, MD और कोकेन समेत अन्य ड्रग बरामद किए गए थे.


अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी. उन्हें मेडिकल जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया है. जांच के बाद उन्हें किला कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहां पर उनकी पुलिस रिमांड मांगी जा सकती है. हालांकि ये रिमांड कितने दिन की होगी ये पेशी के बाद ही साफ हो सकेगा. एनसीबी आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट से कम से कम तीन दिन की रिमांड मांग सकती है.


You may have missed