प्लेसमेंट कैम्प : एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के 300 पदों की भर्ती लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
जगदलपुर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी जनपद पंचायत में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के 300 पदों की भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 7 अक्टूबर का जनपद पंचायत बकावण्ड, 8 अक्टूबर को जनपद पंचायत बस्तर, 9 अक्टूबर को जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा, 11 अक्टूबर को जनपद पंचायत तोकापाल, 12 अक्टूबर को बास्तानार, 13 अक्टूबर को दरभा और 14 अक्टूबर को लाईवलीहुड काॅलेज आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा जवान के लिए योग्यता 10वीं पास, सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास, शारीरिक ऊंचाई 168. सेंटीमीटर एनसीसी ’’सी’’ सर्टिफिकेट योग्यताधारी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।



