June 11, 2026

बड़ी खबर : तीन तलाक केस मामले में रायपुर के वकील को पुलिस ने किया गिरफ्तार

girftar

रायपुर। देश में तीन तलाक कानून लागू होने के बाद राजधानी रायपुर के वकील रियाज अली को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रियाज अली पेशे से वकील है। बता दे कि बढ़ईपारा निवासी महिला ने एक साल पहले तीन तलाक मामले को लेकर रायपुर के महिला थानें में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में गिरफ्तारी के पहले ही आरोपी रियाज खान फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। आखिरकार एक साल बाद आरोपी रियाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।



You may have missed