June 6, 2026

नवरात्रि से पहले सस्ता हुआ सोना खरीदना: एक दिन में आई बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें नए दाम

sona

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें गिरने से घरेलू बाजार में सोना खरीदना सस्ता हो गया है. दिल्ली सर्राफा बाजार में दाम 226 रुपये गिर गए है. वहीं, इस दौरान चांदी 462 रुपये सस्ती हुई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि श्राद्ध खत्म होने के बाद नवरात्र शुरू होने वाले है. नवरात्रि में डिमांड बढ़ने की उम्मीद है. लिहाजा सोने की कीमतों को निचले स्तर पर सहारा मिल सकता है. हालांकि, सोने में बड़ी तेजी की कोई उम्मीद नहीं है. क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम लगातार गिर रहे हैं.


सोने के दाम- (Gold Price Today, 6 October 2021)
HDFC सिक्योरिटी के मुताबिक, दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम 226 रुपये गिरकर 45,618 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरकर 1,747 डॉलर प्रति औंस रही.

चांदी के दाम- (Gold Price Today, 6 October 2021)
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. एक किलोग्राम चांदी के दाम 462 रुपये गिरकर 59341 रुपये है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरकर 22.35 डॉलर प्रति औंस रही.


You may have missed