अब रात 11.30 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा व्हाट्सऐप! केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश? जानिए क्या है पूरी सच्चाई
WhatsApp Fake Message: अगर आपने ऐसा ऑडियो मैसेज सुना है, जिसमें कहा गया है कि व्हाट्सऐप को सरकार के आदेश पर रात साढ़े 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद किया जाएगा. और इस मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करने पर अकाउंट बंद कर दिया जाएगा. इसके अलावा इसे दोबारा एक्टिवेट कराने के लिए आपको मासिक चार्ज का भुगतान करना होगा, तो आपको बता दें कि यह वायरल ऑडियो मैसेज पूरी तरह फर्जी है. इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करें. PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है.


दावे में क्या कहा गया है?
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया है कि केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक, व्हाट्सऐप को रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद कर दिया जाएगा. इसके अलावा इस ऑडियो मैसेज में सुनाई देता है कि इस मैसेज को अगर व्यक्ति आगे फॉरवर्ड नहीं करता है, तो उसके व्हाट्सऐप अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा. इसके अलावा मैसेज में कहा गया है कि अकाउंट को दोबारा एक्टिवेट कराने के लिए व्यक्ति को मंथली चार्ज का भुगतान करना होगा.
दावा: केंद्र सरकार के आदेशानुसार #WhatsApp को रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद किया जाएगा, वायरल मैसेज फॉरवर्ड न करने पर अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और इसे एक्टिवेट कराने के लिए मासिक चार्ज देना होगा।#PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। pic.twitter.com/SmGIH5vRix
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 6, 2021
यह मैसेज व्हाट्सऐप पर वायरल है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस मैसेज को फर्जी और झूठा बताया है. इसलिए अगर आपके पास भी यह मैसेज आता है या किसी व्यक्ति से आप इसके बारे में सुनते हैं. तो सावधान हो जाएं और मैसेज पर भरोसा न करें. आप मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें. और लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें कि कहीं वे इसके झांसे में न आ जाएं. मैसेज के मुताबिक, किसी तरह के मासिक चार्ज का भुगतान नहीं करें, वरना आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं.

