April 25, 2026

लड़की को टाइट जींस पहनना पड़ा भारी: टाइट जींस की वजह से इतनी बीमार हो गई लड़की…ICU में होना पड़ा भर्ती

images (36)

फैशन की शौक़ीन दुनिया की हर लड़की होती है. सभी का मन करता है कि वो बेहद खूबसूरत दिखे. खासकर अगर वो अपने चाहने वाले के साथ बाहर जा रही हो. अपनी डेट पर सैम (Sam) के लिए टाइट हाफ पैंट पहनना भारी पड़ गया. सैम ने अपने प्रेमी के साथ डेट पर जाने के टाइट पैंट का चुनाव किया.


 

लेकिन इसे पहनकर चलने के कारण उसकी जांघ में घाव हो गया. इस घाव इतना भयानक रूप ले लिया (Injury By Tight Denims) कि आखिरकार सैम को डेट के कुछ दिन बाद सीधे अस्पताल जाना पड़ा, जहां उसे डॉक्टर्स ने आईसीयू में एडमिट कर दिया.

सैम ने अपने साथ हुई ये घटना अपने टिकटोक (TikTok) अकाउंट पर शेयर की. जहां अपनी डेट से आने के बाद लड़की को ऐसा इन्फेक्शन हुआ कि वो सीधे अस्पताल पहुंच गई. उसका इन्फेक्शन इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसे सीधे आईसीयू में एडमिट करवाया गया. अपनी हालत के बारे में सैम ने बताया कि डेट से आने के कुछ दिन बाद तक उसे अपने कमर के नीचे का हिस्सा महसूस ही नहीं हो रहा था. उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि कुछ दिनों में उसे अस्पताल में एडमिट होना पड़ गया.

चलना-फिरना हुआ मुश्किल
सैम अपने प्रेमी के साथ डेट पर गई थी. इस दौरान उसने बेहद टाइट हाफ पैंट पहन रखी थी. आठ घंटे तक लड़की ने पैंट पहन कर रखा. इसके बाद जब वो घर लौटी तो उसके कमर के नीचे दर्द रहने लगा. उसे अपनी तबियत खराब लगने लगी, जिसके बाद वो डॉक्टर के पास पहुंची. शुरुआत में उसे कुछ एंटीबायोटिक दिए गए. डॉक्टर्स को लगा कि उसे स्किन इन्फेक्शन हो गया था. इसी की दवा डॉक्टर्स ने दी. लेकिन सैम की हालत नहीं सुधरी. अगले ही दिन सैम को चलने में भी दिक्कत होने लगी जिसके बाद वो रेंगकर डॉक्टर्स के पास गई.


You may have missed