May 1, 2026

बड़ी खबर रायपुर: खड़ी ट्रेलर से जा टकराई बाइक, हादसे में एक की मौत एक घायल

accident_1

रायपुर। रायपुर के धरसींवा थानाक्षेत्र में बाइक सवार सड़क पर खड़ी ट्रेलर वाहन से टकरा गया। जिससे बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई व पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 283,337,304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक जीवराखन निषाद 35 वर्ष ग्राम ढेकुना सिमगा बलौदा बाजार वर्तमान में गोंदवारा ओव्हरब्रिज के पास ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 6 अक्टूबर को सुबह प्रार्थी अपने दोस्त लीला राम साहू के साथ बाइक से राशन कार्ड बनवाने ग्राम ढेकुना जिला बलौदा बाजार भाटापारा गए थे।

रात में वापस आ रहे थे तभी 7.30 बजे लक्की मेडिकल स्टोर्स के पास एनएच 30 हाईवे पर बिना संकेतक खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9897 से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक चला रहे लीला राम साहू की मौत हो गई व प्रार्थी को चोट लगी है।


You may have missed