August 13, 2026

CG NEWS: शहर में सुबह 9 से 3 बजे तक ही खुलेंगे दुकानें, स्कूल-कॉलेजों के लिए प्रशासन ने जारी किया ये निर्देश

raipur1_6028782-m

कवर्धा: दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद कवर्धा में कर्फ्यू लगा दिया गया था, लेकिन अब हालात काबू में होने के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देने दे दी है। प्रशासन ने दुकानों को सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक ही खोलने की अनुमति दी है। इस संबंध में प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले प्रशासन ने 10 से दो बजे तक दुकानों को खोलने की छूट दी थी।


जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार शहर में कल से सुबह 9 से दोपहर 9 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी। जबकि शाम 7 से सुबह 6 बजे तक शहर बंद रहेगा। वहीं, प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों को भी खोलने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर रमेश शर्मा ने जानकारी दी है।

बता दें कि कवर्धा में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया था।


You may have missed