April 22, 2026

Gold Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट, जाने आज के नए रेट

Gold Price Today

Gold Silver Price Today 11th October 2021: त्योहारी सीजन में सोने खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. सोना महंगा होने की बजाय थोड़ा सस्ता हुआ. आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई. वहीं, बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में तेजी नजर आई.


सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 14 रुपये सस्ता होकर 46966 पर कारोबार करता नजर आया. बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 14 रुपये गिरकर 43021 रुपये के करीब आ गया है. वहीं, चांदी 295 रुपये बढ़कर 61375 रुपये किलो पर खुली.

MCX पर ये रहे भाव
कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सोमवार को डोमेस्टिक मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में कमी रही. MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.2 प्रतिशत घटकर 46,937 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 61,737 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे. हालांकि, गोल्ड का प्राइस अभी भी सितंबर के अंत में 45,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो लेवल से काफी अधिक है.

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम
इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड के प्राइसेज फ्लैट थे. गोल्ड का स्पॉट प्राइस 1,755.83 डॉलर प्रति औंस पर था. इस सप्ताह इसमें 0.3 प्रतिशत की कमी हुई है. डॉलर इंडेक्स के एक वर्ष के हाई के निकट होने से गोल्ड के प्राइस पर प्रेशर है. डॉलर में मजबूती से अन्य करेंसी में गोल्ड खरीदने वालों की कॉस्ट बढ़ जाती है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने पिछले महीने कहा था कि नवंबर में बॉन्ड की खरीद में कटौती हो सकती है. हालांकि, यह सितंबर के एंप्लॉयमेंट डेटा पर निर्भर होगा.

Good Returns के मुताबिक रेट
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,694, 8 ग्राम पर 37,552, 10 ग्राम पर 46,940 और 100 ग्राम पर 4,69,400 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 45,940 पर बिक रहा है.

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,060 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,260 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,940 और 24 कैरेट सोना 46,940 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,400 रुपये है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,100 रुपये है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,190 और 24 कैरेट 48,210 रुपये पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.


You may have missed