June 6, 2026

CG NEWS: 20 रुपए के पुराने लेनदेन पर गुस्साए युवक ने कर दी महिला की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

girftar

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजगर खार में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली, घटना में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का मृतिका महिला की 20 रुपए की बीड़ी की पुरानी उधारी को लेकर विवाद हुआ था, इसी से गुस्से में आकर युवक ने हत्या की थी।


पढ़िए पूरी खबर-
सरायपाली एसडीओपी विकास पाटिल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, 10 अक्टूबर को ग्राम अजगर खार में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था, जिसकी गंभीरता को देखते हुए बसना थाना प्रभारी और उनके द्वारा टीम बनाकर मामले की विवेचना शुरू की गई।

इस बीच थाना बसना के प्रभारी भंवरपुर चौकी प्रभारी तथा साइबर सेल की टीम सहित डाग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर भेजकर मामले में आरोपी की पतासाजी करने भेजा गया था, जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ तथा सूचना के आधार पर पुलिस को सफलता मिली।

पूछताछ करने पर सूत्रों से पता चला कि पीड़िता के घर के आसपास कुछ लोग घूम रहे थे तथा दुकान में कुछ सामान लेने आए थे, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई जिसमें करीबन एक गांव का ही रहने वाला युवक दिनेश यादव को घर से डरे सहमे हुए बाहर निकलते देखना बताया गया। पूछताछ करने पर दिनेश ने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गया और अपराध करना कबूल कर लिया।


You may have missed