July 4, 2026

Sarkari Naukari 2021: युवाओं के लिए शानदार मौका, रेलवे में 10वीं पास के लिए हजारों वैकेंसी, बिना परीक्षा के ऐसे मिलेगी नौकरी

traina

रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली है. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. 10वीं पास युवाओं को रेलवे बिना परीक्षा के नौकरी दे रहा है. वैकेंसी के जरिए अप्रेंटिस के 2,226 पदों को भरा जाएगा. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर तय की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.


योग्यता
उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास या समकक्ष प्रमाणपत्र होना चाहिए. इसके अलावा उनके पास एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा दिया गया राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए.

उम्र सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए.

कैसे होगा चयन?
नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी उम्मीदवारों के हाईस्कूल और आईटीआई के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी. इस मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले लोगों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. जो लोग प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे, उनका चयन कर लिया जाएगा.

आवेदन फीस
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्तियों, महिलाओं को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है. भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/ई-वॉलेट आदि का उपयोग करके किया जा सकता है.

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा.
वेबसाइट पर दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा.
अब मांगी गई हर जानकारी सबमिट करनी होगी.
अपने डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे.
फोटो और साइन अपलोड करना होगा.
सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन का प्रिंट लेना होगा.

स्टाफ नर्स के 2445 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से बंपर वैकेंसी जारी हुई है.

इस वैकेंसी (UP Staff Nurse Recruitment 2021) के माध्यम से राज्य में कुल 2445 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट- upnrhm.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा.


You may have missed