July 4, 2026

युवती ने पिज्जा नहीं मंगवाने पर की फांसी लगाकर खुदखुशी, जन्मदिन के 2 दिन बाद उठी युवती की अर्थी

fansi

यूपी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक मेडिकल छात्रा ने मात्र एक पिज्जा के लिए अपनी जान दे दी.मामला यूपी के ललितपुर जिले का बताया जा रहा है. यहां तलाबपुरा मोहल्ले में रहने वाली 18 साल की शिखा सोनी ने फांसी लगा कर जान दे दी. जब उसकी मौत की वजह सामने आई तो सही हैरान रह गए.


शिखा के पिता ने पुलिस को बताया कि एक बेहद छोटी सी बात पर उनकी बेटी ने फांसी लगा ली. पिता मोहन लाल सोनी ने बताया कि उनकी बेटी ने मरने से दो दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था. उसी दिन से वो पिज्जा खाने के लिए मांग रही थी. जन्मदिन वाले दिन काफी रात हो जाने की वजह से अगले दिन ऑर्डर की बात कही गई.

पिता ने आगे पुलिस को बताया कि इसके बाद दो दिन तक किसी कारण से पिज्जा नहीं मंगवाया जा सका. जिससे शिखा नाराज हो गई और रात में अपने कमरे में जाकर फांसी लगा लिया. बता दें कि शिखा ने नर्सिंग का कोर्स किया हुआ था.

उसने पास के जिला अस्पताल से नर्सिंग की ट्रेनिंग ली थी. सिर्फ एक पिज्जा की वजह से जान देने का ये मामला आसपास चर्चा का विषय बन गया है. शिखा के अलावा उसकी दो बहनें भी घर में है. बेटी के सिर्फ एक पिज्जा के लिए जान देने के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


You may have missed