फिल्म ‘परदेस’ फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने कहा- बॉलीवुड में अब आ गया बहुत बदलाव, ‘पहले लोग सिर्फ वर्जिन एक्ट्रेसेस चाहते थे’
मनोरंजन: फिल्म ‘परदेस’ से डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. हालांकि एक्ट्रेस हमेशा अपने विचारों को लेकर मुखर रही हैं. हाल ही में, उन्होंने इस बारे में बात की कि फीमेल एक्ट्रेस के लिए भारतीय फिल्म उद्योग में अब पहले के मुकाबले कितना बदलाव आ गया है


महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिनकी शुरुआती करियर जितने तेजी से चला, उतनी ही जल्दी वो पर्दे से दूर भी हो गईं. हाल ही में उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बॉलीवुड में अब आए बदलाव के बारे में अपनी राय रखी
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि उद्योग एक ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां महिलाओं को बराबर का दर्जा मिलने लगा है. पहले के मुकाबले में फीमेल एक्ट्रेस को अच्छे रोल मिलने लगे है. उन्हें पहले से ज्यादा पैसा और इंडॉर्समेंट भी मिलता है. वे पहले के मुकाबले बेहतर और पावरफुल पोजिशन पर हैं. उनके पास पहले की तुलना में लंबी शेल्फ लाइफ है
पुराने दिनों को याद करते हुए महिमा चौधरी ने कहा, ‘पहले के समय में आपके रिलेशनशिप का असर काम पर पड़ता है. अगर आप किसी को डेट कर रही हैं तो लोग लिखने लगते थे कि वे सिर्फ वर्जिन चाहते थे, जिसने कभी किस न किया हो
महिमा चौधरी ने आगे कहा कि पहले एक्ट्रेस अगर किसी को डेट कर रही होती थी तो बातें शुरू हो जाती थी. ओह वो तो डेट कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि अगर आपकी शादी हो गई है तो भूल जाइए, क्योंकि शादी के साथ ही आपका करियर खत्म हो जाता था और अगर आपके बच्चे है तो बिल्कुल ही सब कुछ खत्म.
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अब लोग अलग-अलग तरह की भूमिकाओं में महिला कलाकारों को स्वीकार कर रहे हैं. पहले के दिनों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा ऐसी बातों की वजह से पहले कलाकारों को अपने निजी जीवन को छिपाना पड़ता था.
एक्ट्रेस ने कहा सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं एक्टर भी अपनी पसर्नल लाइफ के बारे में पहले बहुत कुछ छिपाते हैं. फिल्म के रिलीज होने के बाद या फिर सालों बाद उनकी पसर्नल लाइफ के बारे में पता चलता था
महिमा चौधरी ने कहा कि अब रिलेशनशिप स्टेटस ये तय नहीं करता है कि आपको करियर जारी रखना है या पर्सनल लाइफ को चुनना है. अब महिलाओं को विभिन्न रोल्स में एक्सेप्ट किया जा रहा है. पहले अगर आपने मां का रोल कर लिया तो आपको फिर कोई और रोल जल्दी नहीं मिलता था.
एक्ट्रेस की पसर्नल लाइफ के बारे में बाते करें तो उन्होंने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी और 2013 में तलाक ले लिया था. दोनों की बेटी अरिना है, जिसकी देखरेख एक्ट्रेस करती हैं, वह सिंगल मदर हैं.

