April 19, 2026

दीवाली से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, यहां जाने आज के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today

नई दिल्लीः त्योहारी सीजन के चलते लगातार सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, इसी कड़ी में सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड के भाव में 746 रुपये की कमी दर्ज की गई। सोने के दाम में आई इस कमी के बाद अब 24 कैरेट गोल्ड का दाम 47379 रुपए पर आ गया है। पिछले साल, सोने का दाम रिकॉर्ड हाई 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच था। इस लिहाज से सोने के कीमत में इस साल करीब 9 हजार रूपये सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की बात करें तो 104 रुपये सस्ती होकर 63186 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है।



You may have missed