April 18, 2026

बड़ी खबर-CG : बदमाशों ने पति-पत्नी का गला रेत कर उतारा मौत के घाट, नाले के पास मिले दोनों के शव

IMG-20211018-WA0009

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बदमाशों ने दंपती को गला रेत कर मार डाला। दोनों के शव रविवार देर रात नाले के किनारे पड़े हुए मिले हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक, बालूद पंचायत के पटेलपारा मुरकी निवासी रामा ओयाम (55) अपनी पत्नी मासे ओयाम (45) के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे चावल पिसाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। परिजन लगातार उनको तलाश रहे थे। इस बीच देर रात नाले के पास दोनों के शव पड़े हुए मिले।

दंपती का शव मिलने पर उसके भतीजे सिंधु पोयाम ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि पटेलपारा जाने वाले रास्ते में नाले के पास दोनों के शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी हत्या की गई है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


You may have missed