April 18, 2026

‘मैं किसी और से प्यार करती हूं, नशे में की थी शादी’, पत्नी की बात सुनते ही पति ने लिया ये बड़ा फैसला

dulhann

ग्वालियर: ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय से एक सामने आया है, जहां पत्नी ने जब पति काे शादी की रात बताया कि वह किसी दूसरे से प्रेम करती है ताे उसने पत्नी काे आपसी सहमति से तलाक देने का निर्णय लिया। काउंसिलिंग के बाद न्यायालय ने तलाक की डिक्री पारित कर दी है


पढ़िए पूरी खबर-
दरअसल जनवरी 2021 में दोनों ने नागपुर में धूमधाम से विवाह किया था। लड़की ग्वालियर की थी और लड़का नागपुर का। नागपुर में दोनों का विवाह हुआ था, लेकिन शादी के तीन दिन बाद वापस आई। पत्नी ने अपने पति को किसी और से प्यार करने की बात का खुलासा किया। इसके बाद पति ने ग्वालियर में तलाक का आवेदन पेश कर दिया। न्यायालय में सुनवाई शुरू होने पर कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच तलाक हो चुका है। अब तलाक के बाद पत्नी दूसरा विवाह कर रही है।

युवक ने फैमली कोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी लखनऊ में अपने बॉयफ्रेंड के साथ काम करती थी। वह 6 महीने से लिवइन रिलेशन में रह रही थी। इसके बाद दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। कोर्ट ने इस मामले पर विचार कर युवक के आवेदन को स्वीकार कर लिया। वहीं, जब पति को पता चला कि पत्नी किसी और से प्यार करती है तो उसने पूछा कि उसने शादी के लिए मना क्यों नहीं किया। उसके परिवार ने इतने धूमधाम से शादी क्यों कराई। इस पर पत्नी रोने लगी। उसने कहा कि शादी के समय वह नशे में थी।


You may have missed