July 20, 2026

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: एनसीबी के हाथ लगा बड़ा सबूत, ड्रग्‍स को लेकर डेब्‍यू एक्‍ट्रेस से चैट कर रहे थे आर्यन खान

aryan-khan-16339260273x2

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हाथ बड़ा सबूत लगा है। दरअसल, एनसीबी को आर्यन खान के कुछ और चैट्स मिले हैं। इस चैट में आर्यन खान बॉलीवुड की एक उभरती एक्‍ट्रेस से ड्रग्स पर चर्चा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक सुनवाई से पहले एनसीबी ने यह चैट मैसेजेस भी कोर्ट को सौंप दिए हैं और वो इसे आधार बनाकर वो जमानत का विरोध कर सकती है।


इतना ही नहीं इस चैट में ड्रग्‍स को लेकर आर्यन खान के विदेश नेटवर्क का भी जिक्र है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी को आर्यन खान के साथ एक अपकमिंग एक्ट्रेस की चैट मिली है। दोनों 2 अक्टूबर को हुई मुंबई क्रूज पार्टी के दौरान ड्रग्स पर चर्चा कर रहे थे, जिसके बाद आर्यन और सात अन्य को एनसीबी ने हिरासत में लिया था।

इन चैट मैसेजेस से साफ तौर पर पता चलता है कि आर्यन खान और अभिनेत्री के बीच ड्रग्स को लेकर चर्चा हुई थी। पिछली सुनवाई के दौरान एनसीबी की टीम ने कुछ चैट्स कोर्ट को सौंपी थी। इसके अलावा आर्यन खान की कुछ ड्रग तस्करों से बातचीत भी कोर्ट को सौंपी गई है।


You may have missed