April 19, 2026

रिकॉर्ड हाई से 9697 रुपये सस्‍ता मिल रहा सोना, यहां देखें 10 ग्राम गोल्‍ड के लेटेस्‍ट रेट्स

Gold Price Today

नई दिल्ली. दीवाली से पहले सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 21 अक्‍टूबर 2021 को सोने के भाव में मामूली तेजी आई, लेकिन अभी भी ये कीमती धातु अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे बिक रही है. वहीं, चांदी के दामों में भी आज तेजी दर्ज की गई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,496 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 63,698 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने के दाम में तेजी आई, जबकि चांदी के दाम जस के तस रहे.


सोने के नए दाम
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्‍पतिवार को सोने के दाम में 7 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी दर्ज की गई. इससे राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 46,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. हालांकि, अब भी सोने में निवेश का मौका है क्‍योंकि इसका मौजूदा भाव रिकॉर्ड हाई के मुकाबले 9,697 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे चल रहा है. बता दें कि अगस्‍त 2020 में गोल्‍ड ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्‍च स्‍तर छुआ था. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया और ये 1,783 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं.

चांदी के नए दाम
चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बृहस्‍पतिवार को चांदी के दाम महज 198 रुपये की तेजी के साथ 63,896 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 24.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.


You may have missed