45 साल की महिला हुई अपने से 13 साल छोटे रिक्शे वाले के साथ फरार, साथ में जेवर और रुपये भी ले उड़ी महिला
इंदौर: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहाँ एक 45 साल की महिला अपने 32 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। केवल फरार ही नहीं हुई बल्कि वह अपने घर से 47 लाख रुपये और बेशकीमती जेवर भी लेकर भाग गई। अब दोनो के नंबर बंद है और दोनों की तलाश जारी है। महिला के घर से गायब होने के करीब 8 दिन बाद उसके पति ने खजराना थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


इस पूरे मामले को खजराना क्षेत्र के हाजी कालोनी का बताया जा रहा है। यहाँ संभ्रांत परिवार की 45 साल की महिला लापता हो गई और देखते ही देखते हड़कंप मच गया है। घरवालों का कहना है वह खुद से 13 साल छोटे प्रेमी रिक्शा चालक के साथ घर से भाग गई है। इसी के साथ वह तिजोरी में रखे 47 लाख रुपये और जेवर से भरा बैग भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर दोनो की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है मोबाइल लोकेशन के आधार पर वह जावरा, रतलाम और उज्जैन में कई जगह दबिश कर रही है। इस पूरे मामले में खजराना थाना TI दिनेश वर्मा का कहना है महिला करीब आठ दिन पहले लापता हुई है। महिला का ससुराल और मायका पक्ष दोनो सम्भ्रांत वर्ग के है और दोनों के पास करोड़ों की संपत्ति हैं। पति का पुलिस से कहना है कि पत्नी बगैर बताए घर से गायब हो गई और बाद में पता चला उसका रिक्शा चालक इमरान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इमरान भी उसके साथ भाग गया है।

