मौसम का हाल बता रही फीमेल एंकर, स्क्रीन पर चल गई अश्लील वीडियो, देखें फिर क्या हुआ
न्यूज चैनल की गड़बड़ी से जुड़ा एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला इस बार लाइव टेलीकास्ट का है, जो सीधे ऑन-एयर हो गया है।


क्या हुआ ऑन-एयर?
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। क्योंकि कुछ ऐसा हो गया है जिसके कारण इसका वायरल होना तो तय था। अमेरिकी न्यूज चैनल में वो देखने को मिला जिसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा है।
वाशिंगटन के KREM न्यूज चैनल पर एंकर वेदर रिपोर्ट पढ़ रही थी कि तभी पीछे की स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चलने लगी। इस वेदर रिपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसकी सबसे मजेदार बात ये है कि पीछे की स्क्रीन पर चल रहे वीडियो से एंकर एकदम अनजान दिख रही है और वो आराम से लोगों को मौसम का हाल बता रही थी।
क्या हुआ इसके बाद
जब न्यूज चैनल को स्क्रीन पर चल रही अश्लील क्लिप जानकारी मिली तो, इस वीडियो के टेलीकास्ट जाने के कई घंटे बाद न्यूज चैनल ने इसके लिए माफ़ी मांगी। रात के एक न्यूज बुलेटिन के दौरान एंकर ने इस घटना को शर्मनाक बताकर इसके लिए माफ़ी मांगी। साथ ही बोला कि ‘आगे ऐसी घटना ना हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।’
पुलिस ने क्या किया?
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाने लगा, इसकी भनक पुलिस को भी लग गई। इसके बाद स्पोकेन सिटी पुलिस डिपार्टमेंट ने भी इसे लेकर बयान जारी किया। उन्होंने बोला कि ये घटना शर्मनाक है और इसकी जांच की जा रही है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इसके पीछे साइबर क्रिमिनल हैं या न्यूज चैनल में ही किसी ने इस घटना को अंजाम दिया था। अभी तक इसे लेकर कुछ भी क्लियर नहीं हो पाया है। इन्वेस्टिगेशन चल रही है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

