June 11, 2026

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा…

images (49)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आज सुबह गुलाबी ठंड का एहसास हुआ है। जिसके चलते सुबह का मौसम खुशनुमा हो गया है। इधर मौसम विभाग की माने तो जल्द ही ठंड में बढ़ोतरी होगी।


बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के समय जमकर बारिश हुई थी। वहीं अब बारिश के थमने के बाद ठंड शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

रायपुर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री तक दर्ज किया गया। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अभी से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह से ठंड के बढ़ने के आसार है।


You may have missed