रात में क्यों पीना चाहिए एक ग्लास गर्म दूध, पुरुष और महिलाओं के लिए…
दूध (Milk) पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. साइंस से लेकर आयुर्वेद तक के एक्सपर्ट्स सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध (Benefits of warm Milk) पीने की सलाह देते हैं. हाल में की गई एक स्टडी के मुताबिक, दूध पीने से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है और ये आपकी स्लीप प्रॉब्लम्स को दूर करने का सबसे कारगर तरीका है.


अमेरिकन केमिकल सोसायटी जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री की रिसर्च के मुताबिक, गर्म दूध में Casein Tryptic Hydrolysate पाया जाता है, जो अच्छी नींद लेने में मददगार होता है.
दवाओं के मुकाबले ज्यादा अच्छा असर–
अमेरिका के डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन डिपार्टमेंट की मानें तो वयस्कों में नींद से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर देखी जाती हैं. इंसोमेनिया के शिकार मरीजों को अक्सर benzodiazepines और zolpidem लेने की सलाह दी जाती है. वहीं इन दवाओं के साइड इफेक्ट की संभावना भी रहती है. कई लोग इन दवाओं के आदती बन जाते हैं. दूध का सेवन दिमाग के गाबा रिएक्टर पर गहरा असर डालता है. दूध में मौजूद प्रोटीन दिमाग को शांत करता है.
तनाव को दूर करने में कारगर–
दूध में मौजूद पेडिस्टर्स दिमाग पर तनाव और चिंता हावी नहीं होने देते. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं. गाय के दूध में केसिन नाम का प्रोटीन पाया जाता है और इसमें टिप्सन एंजाइम की भी अच्छी मात्रा होती है. इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है और अच्छी नींद आती है. गाय के दूध में मिलने वाले इन एंजाइम और प्रोटीन को नींद बढ़ाने वाले पेप्टाइड्स (sleep-enhancing peptides known as CTH) भी कहा जाता है.
डाइजेशन में मददगार–
हाल ही में की गई रिसर्च में यह भी सामने आया है कि सोने से पहले गर्म दूध पीने से न केवल नींद आती है, बल्कि इससे पाचन क्रिया भी मजबूत होती है. रिसर्च के मुताबिक, दूध में बायोएक्टिव पेप्टाइड्स पाए जाते हैं. ये पेप्टाइड्स पाचन क्रिया में मदद करते हैं और गैस्टिक एक्टिविटीज को कम करते हैं. दूध में ट्रीप्टोफेन और मेलाटोनिन की भी भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया के साथ ब्लड फ्लो को बढ़ाने में भी मददगार है. इससे सोते समय दिमाग में पर्याप्त मात्रा में ब्लड फ्लो होता है जिससे दिमाग की नसों से स्ट्रेस कम होता है और आपको अच्छी नींद आती है.

