April 20, 2026

सोना और चांदी खरीदने का यही हैं अच्छा मौका! सोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें आज के नए रेट

Gold Price Today

नई दिल्ली. अगर आप सोना खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये अच्छा मौका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमतें 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं.


रिकॉर्ड हाई से 8059 रुपये बिक रहा सस्ता
साल 2020 की बात करें तो पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना दिसंबर वायदा MCX पर 48,141 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8059 रुपये सस्ता मिल रहा है.

जानिए क्या है सोने चांदी का भाव
अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 48,141 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. वहीं आज के कारोबार में चांदी 0.26 फीसदी फिसल गई. आज 1 किलो चांदी का भाव 65,964 रुपये है.


You may have missed