युवक के खांसने पर दुकानदार ने पूछा- कोरोना है क्या? गुस्से में दोस्तों के साथ वापस पहुंचा और लोहे की रॉड से खूब पीटा
दिल्ली में मारपीट से जुड़ा एक बेहद अजब-गजब मामला सामने आया है. दिल्ली के श्याम कॉलोनी इलाके में दो युवक कुछ सामान लेने के लिए एक दुकान पर पहुंचे थे. इसी दौरान उनमें से एक खांसने लगा, इस पर दुकानदार ने उनसे पूछ लिया कि क्या उनमें से किसी को कोरोना संक्रमण तो नहीं है. इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और युवक लौट गए. हालांकि कुच्छ ही देर बाद युवक लोहे की रॉड और सरिये लेकर पहुंचे और दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी.


मिली जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान श्याम कॉलोनी निवासी विपिन के रूप में हुई है जबकि आरोपियों की पहचान वसीम अहमद और अबरार के रूप में हुई है. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान वसीम अहमद और अबरार के रूप में हुई है. विपिन ने बताया कि उसके चाचा प्रमोद की शनि बाजार में कपड़े की दुकान है.
23 अक्तूबर को वह अपने चाचा की दुकान पर था. इसी दौरान एक शख्स उसकी दुकान पर आया था और वह शख्स खांस रहा था. उसको खांसी करते देख विपिन ने उससे पूछा कि उसे कोरोना बीमारी तो नहीं है. इस बात पर वह गुस्से में आ गया और विपिन से झगड़ा करने लगा. कुछ देर बाद दुकान पर दो युवक आए और सरिया और रॉड से हमला कर दिया.

