April 20, 2026

शादी के बाद अपने ही गांव में रहना प्रेमी जोड़े को पड़ा भारी, लड़की के पिता युवक को मारी गोली

premi jode

मोतिहारी: प्रेम-प्रसंग के प्रतिशोध में मोतिहारी में सोमवार की रात एक युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. मामला जिले के जितना थाना क्षेत्र के सठौरा गांव का है. सठौरा गांव के रहने वाले प्रेमचंद्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अविनाश सिंह का पड़ोस की एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था.


2019 में अविनाश ने गांव से अपनी प्रेमिका को भगाकर शादी कर ली थी और वह दोनों गांव से बाहर रहने लगे थे. इस मामले में लड़की पक्ष की ओर से पहले भी नराजगी जताते हुए लड़के पक्ष के साथ मारपीट और गाली चल चुकी है.

घटनास्थल पर ही हो गई अविनाश की मौत
घटना के संबंध में बताया जाता है कि इधर कुछ दिनों से अविनाश अपनी पत्नी के साथ घर पर ही रहने लगा था. दोनों प्रेमी युगल को गांव में रहना लड़की के पिता को बर्दाश्त नहीं हो रहा था. इसके बाद सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे के आसपास लड़की पक्ष के लोगों ने प्रेमचंद्र सिंह के घर पर हमला कर दिया.

लड़की पक्ष के लोग घर की दीवार तोड़कर प्रवेश कर गए और अविनाश के सिर में गोली मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

किसी आरोपी की नहीं हुई अभी तक गिरफ्तारी
घटना की पुष्टि करते जितना थानाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. इस घटना में युवक के माता-पिता और उसकी पत्नी भी घायल है सबका इलाज चल रहा है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पर मौके पर पहुंचकर सिकरहना डीएसपी ने खुद मामले की जांच की है. घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


You may have missed