June 12, 2026

अच्छी खबर: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना! रिकाॅर्ड लेवल से आज 4 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा गोल्ड

Gold Price Today

नई दिल्ली. धनतेरस (dhanteras 2021) से पहले सोने की कीमतों (Gold price today) में गिरावट दर्ज की गई है. आज बुधवार को मल्टी कमोडिटी (MCX) पर सोने की कीमत (Gold rate) में 0.10 फीसदी की गिरावट आई है.


इस गिरावट के बाद सोना 47,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, चांदी की कीमतों (Silver price today) में तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर चांदी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 65050 रुपये पर ट्रेड कर रही है.

अगर पिछले साल अक्टूबर 2020 के हिसाब से देखा जाए तो वर्तमान में सोना अब भी 4 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है. पिछले साल आज के दिन MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 51,079 रुपये थी आज सोना 47,765 रुपये पर बिक रहा है. ऐसे में अब भी रिकाॅर्ड लेवल से 3,314 रुपये सस्ता बिक रहा है.

सोने के भाव पहुंचेंगे 50,000 पर
गोल्‍ड की मौजूदा कीमतों को देखते हुए निवेशकों के बड़े धड़े और ज्वैलरी खरीदने वालों के सामने ये सवाल है कि अभी सोने में निवेश करना चाहिए या थमना चाहिए. अगर विशेषज्ञों की मानें तो पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है.

अगर सोने में खरीदारी को लेकर ऐसी ही मजबूत धारणा बनी रही तो दीवाली तक गोल्‍ड का भाव 50,000 रुपये के स्‍तर तक पहुंच सकता है. दूसरे शब्‍दों में कहें तो मौजूदा भाव पर खरीदारी करें तो हर 10 ग्राम पर 2,500 रुपये से ज्‍यादा की कमाई की जा सकती है.


You may have missed