April 21, 2026

गोलगप्पा खाने पर मासूम को प्रिंसिपल ने बालकनी से उल्टा लटकाया और फिर

IMG-20211029-WA0003

मिर्जापुर. जिले के अहरौरा में स्थित एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की एक छोटी सी शरारत पर स्कूल के प्रबंधक व प्रिंसिपल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने बच्चे को बालकनी से उल्टा लटका दिया और काफी देर तक बच्चे को ऐसे ही रखा. इस दौरान किसी ने फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो बाद में वायरल हो गया.


जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला अहरौरा के सद्भावना स्कूल का है. जिस बच्चे को ये तालिबानी सजा दी गई है उसका नाम सोनू यादव है और उसकी उम्र महज 7 साल है. उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वो स्कूल के बीच में बाहर गोलगप्पे खाने के लिए चला गया था और ये बात प्रधानाचार्य मनोज विश्वकर्मा को पसंद नहीं आई. इस पूरी घटना का वीडिया और फोटो जब वायरल हुए तो प्रशासन औश्र पुलिस में हड़कंप मच गया. डीएम के निर्देश पर रात में ही छात्र के पिता की तरहीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.


You may have missed