सनसनीखेज मामला: बहन को प्रताड़ित करता था जीजा, बदला लेने के लिए रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी बहन से किया गैंगरेप
जयपुर। भरतपुर में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो शख्स ने अपने जीजा की बहन का किडनैप कर उसके साथ रेप किया।


बताया जा रहा है कि जीजा उनकी बहन के साथ मारपीट करता रहता था। इसका बदला लेने के लिए इन दोनों ने उसकी बहन के साथ यह गलत काम किया। भरतपुर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
दोनों ने अपने जीजा से बदला लेने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक पवन कुछ समय तक बीएसएफ में रह चुका है। उसने सोशल मीडिया पर यूनीफॉर्म में अपनी तस्वीर भी लगा रखी है।
पुलिस के मुताबिक उसने पीड़िता से जान-पहचान बढ़ाकर उससे दोस्ती कर ली। बाद में उसने शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया। गौरतलब है कि पीड़िता शादीशुदा है और उसके पांच साल का बच्चा भी है। हालांकि पिछले दो साल से वह अपने पति से अलग रह रही है।
इंस्पेक्टर वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 19 अक्टूबर को पवन उसे बाइक पर लेकर होटल गया और उसके साथ रेप किया। यहां पर उसने एक अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे सौरभ को फॉरवर्ड कर दिया। बाद में सौरभ ने इस वीडियो को युवती के भाई और उसके अन्य परिजनों को भेज दिया।

