श्वेता तिवारी ने दिखाया इतना ग्लैमरस अवतार, फैन्स ने दिल थामकर देखी तस्वीरें
टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का अपनी अदाओं के जरिए बिजलियां गिराने का सिलसिला जारी है. हाल ही में श्वेता ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका हमेशा की तरह ग्लैमरस अवतार सामने आया है.



श्वेता गोल्ड और सिल्वर बॉडी फिट शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं. उनके बाल खुले हुए हैं और उन्होंने हाई हील्स पहनकर पोज़ दिया है.

श्वेता की ड्रेस इतनी चमचमा रही है कि उन्होंने इसके साथ कोई भी एक्सेसरी कैरी नहीं की है. इसके बावजूद वह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं. वैसे ये पहला मौका नहीं है. श्वेता इससे पहले भी एक से बढ़कर एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर अपने फैन्स के होश उड़ा चुकी हैं.

श्वेता कुछ समय पहले स्टंट रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आईं थीं. इस शो में उन्होंने काफी बढ़िया स्टंट परफॉर्म किए थे लेकिन वो फिनाले में जीत हासिल नहीं कर पाई थीं.

प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा श्वेता हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने दो शादियां कीं और ये दोनों ही नहीं टिक सकीं जिसके चलते श्वेता अब अपने दो बच्चों की सिंगल मदर हैं.


प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो श्वेता को सबसे पहले टीवी सीरियल कसौटी ज़िंदगी की में प्रेरणा का किरदार निभाने के लिए पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम किया.

