August 21, 2026

दिवाली के दिन प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव के युवकों ने पीटा और फिर…

premi jode

बिहार के भोजपुर में दिवाली के दिन प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या कर दी गई है. यहां गुरुवार की शाम सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.


बताया जा रहा है कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी सुदर्शन राय का 21 वर्षीय बेटे मनीष कुमार टाटानगर में एक प्राइवेट कंपनी के लिए ट्रक चलाने का काम करता था. दशहरा की छुट्टी में वह अपने घर आया हुआ था. गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से एक दोस्त के साथ बगल के गांव में प्रोग्राम देखने जाने की बात कह घर से गया था.

इसके बाद मनीष अपने दोस्त गोलू राय के साथ बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने एकवारी गांव पहुंचा. जहां एकवारी के 4 युवकों ने उन्हें घेर लिया और मनीष की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद वहां से दोनों को भागने के लिए कहा. मनीष का दोस्त गोलू उसे लेकर जब मोटर साइकिल से भाग रहा था ,तब एकवारी गांव के चार युवकों में से एक युवक ने पीछे से गोली मार दी, जो की मनीष की पीठ पर लगी, इसके बाद मनीष के दोस्त उसे इलाज के लिए सहार CHC ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मनीष की मौत हो गई.

दशहरे पर गांव आया था युवक
ठीक दिवाली के दिन मनीष की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया. सात भाई बहनों में सबसे छोटे मनीष की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के दोस्त को पूछ-ताछ के लिए थाने ले गई है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. गोली मारने वाले एकबारी गांव के युवक का नाम नीरज कुमार उर्फ करीमन बताया जा रहा है.

महज 20 दिन पुराना था दोनों का प्यार
मृतक के दोस्त ने बताया कि मनीष की प्रेमिका से करीब 20 दिनों से प्रेम -प्रसंग चला रहा था. इससे पहले भी वह अपने दोस्त के साथ उससे मिलने एकवारी गांव गया था. इधर मामले में पूलिस ने कहा कि है मामला प्रथम दृष्टया प्रेम- प्रसंग का लग रहा है, साथ ही युवक से भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा


You may have missed