मौसम अलर्ट: 11 नवंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्दी बढ़ने लगी है और देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है। तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कल के लिए महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य की राजधानी मुंबई सहित अन्य उपनगरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।


आईएमडी के मुताबिक बेमौसम बारिश पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुई थी। अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के अलावा, सुमात्रा तट से दूर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण तटों से जुड़े राज्यों में बारिश की संभावना है।
11 नवंबर तक इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आईएमडी अलर्ट
महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज मौसम की संभावना है, इस कारण महाराष्ट्र के तटों बाहरी क्षत्रों में सात नवंबर से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आईएमडी ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।
बुलेटिन के अनुसार, 11 से 12 नवंबर के बीच उत्तरी तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 11 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 9 नवंबर से 10 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की ओर न जाएं।
साथ ही मुछआरों को 10 नवंबर से 11 के बीच तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों से दूर रहने और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इस तरह के किसी भी उद्यम को न करने की सलाह दी गई है। वहीं जो जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में हैं, उन्हें 9 नवंबर तक तट पर लौटने को कहा गया है।

