CG में बड़ी वारदात: CRPF जवान ने साथी जवानों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, अब तक 4 की मौत
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, CRPF जवान ने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। वारदात में मौके पर तीन जवान शहीद हो गए, वहीं एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना सुकमा जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प की है। घायल जवानों के इलाज के लिए हैदराबाद रेफर करने की तैयारी की जा रही है। सुकमा SP सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टी की है।


SP सुनील शर्मा ने बताया कि मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना में कई जवान घायल हो गए। वहीं अस्पताल ले जाते समय चार जवानों की सांस थम गई। घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं अब हालत को देखते हुए हैदराबाद रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
घटना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया दुर्भाग्यजनक-
इधर सुकमा में साथी जवानों पर गोली चलाने की घटना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्भाग्यजनक बताया है। सीएम ने मृतक जवानों के प्रति संवेदना जताई है। वहीं घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

