दोस्त की ही गर्लफ्रेंड से प्यार करना युवक को पड़ा भारी, बदले के लिए उठाया ये खौफनाक कदम
झुंझुनू: दोस्त की ही गर्लफ्रेंड से प्यार करना एक युवक को भारी पड़ गया. दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. युवक को पिछले कई दिनों से शक था कि उसके दोस्त का रिलेशन उसकी प्रेमिका के साथ है. घटना राजस्थान के झुंझुनू जिले की है. यहां स्थित पचेरी थाना इलाके में हत्या की यह वारदात सामने आई है. दोस्त को शक हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड का चक्कर उसके ही दोस्त से चल रहा है. इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक खौफनाक कदम उठाने की प्लानिंग कर ली.


झुंझुनू पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रदीप की गर्लफ्रेंड से उसके दोस्त रोहित की दोस्ती हो गई थी और प्रदीप को शक था कि दोनों का चक्कर चल रहा है इसके बाद प्रदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर रोहित की ही हत्या कर दी. थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर प्रदीप के दो अन्य दोस्तों को पकड़ा गया है. पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो सामने आया कि प्रदीप ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर रोहित की चाकू से गोदकर हत्या की है. प्रदीप अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है.
पुलिस के मुताबिक हत्या से पहले दोस्तों ने शराब पार्टी की. इसी दौरान प्रदीप चाकू लेकर आया था और उसी ने रोहित का मर्डर किया है. रोहित के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जल्द दी लड़की का भी बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

