रेल की पटरी पर बैठकर गेम खेलना दो युवकों को पड़ा भारी, ट्रेन से कटकर दोनों की उड़ी धज्जियां
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में ऑनलाइन वीडिया गेम ने दो युवकों की जिंदगी छीन ली. यह दर्दनाक घटना उत्तर 24 परगना के अशोकनगर के मानिकनगर के कंचनपल्ली में घटी है. दोनों युवक रेल की पटरी पर बैठकर वीडियो गेम खेल रहे थे. नजरें मोबाइल फोन की स्क्रीन पर टिकी थी और कान में इयरफोन लगे हुए थे. उसी समय लोकल ट्रेन आ गई और बार-बार सीटी मारने के बावजूद उन तक आवाज नहीं पहुंची और उन युवकों के परखच्चे उड़ गए.


स्थानीय व जीआरपी सूत्रों के अनुसार दोपहर में दोनों युवक रेलवे लाइन पर बैठकर गेम खेल रहे थे. कानों में ईयरफोन लगे थे. ऐसा इसलिए है ताकि किसी बाहरी शब्द से कोई दिक्कत न हो. ये युवक गेम में इतने व्यस्त थे कि उन्हें विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की भनक तक नहीं लगी. बार-बार सीटी बजाने के बावजूद उनके कानों तक आवाज नहीं पहुंची और रेलवे लाइन पर दोनों के शव क्षत-विक्षत बिखर गए.
युवकों को सिर धड़ से हो गया अलग
रेलवे पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों के सिर धड़ से लगभग अलग हो चुके हैं. पूरा शरीर कुचला हुआ था. युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी. घटना ठाकुरनगर मोहल्ले में शाम सात बजे के बाद हुई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों युवक रेलवे लाइन पर गेम क्यों खेल रहे थे. बनगांव पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
कुछ दिन पहले भी फोटोशूट के दौरान घटा था हादसा
कुछ दिन पहले रेलवे लाइन के किनारे फोटोशूट कराने जाते समय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी. घटना एकादशी की सुबह भद्रेश्वर केबिन के पास हुई थी. मृतक की पहचान धीरज पटेल के रूप में हुई है थी. धीरज भद्रेश्वर के झोपड़ी क्षेत्र में रहता था. एकादशी की सुबह उसके दोस्त उसे बुलाने आए.
वे रेलवे लाइन के किनारे फोटोशूट कराना चाहते थे. तीनों दोस्त एक साथ रेलवे लाइन के किनारे गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति एक युवक की तस्वीरें ले रहा था. धीरज उसकी तस्वीरें लेने में मदद कर रहा था. उसी समय विपरीत दिशा से एक ट्रेन आ रही थी, लेकिन वे तस्वीरें लेने में इतने व्यस्त थे कि उन्हें ट्रेन के आने का पता ही नहीं चला. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे दूर से चिल्लाए, लेकिन नहीं सुने और मौत के शिकार हो गए.

