April 22, 2026

मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर गिरे बिजली, देखें Video

IMG-20211110-WA0003

नई दिल्ली: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर बिजली गिरा रही हैं. हाल ही में पलक तिवारी ने हार्डी संधू के साथ ‘बिजली बिजली’ से डेब्यू किया है जिसके बाद से पलक लगातार सुर्खियों में हैं. पलक के डेब्यू सॉन्ग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. पलक ने अपनी मां श्वेता के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें मां और बेटी की जोड़ी जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

पलक तिवारी वीडियो में अपने ही सॉन्ग पर मां श्वेता तिवारी के साथ डांस कर रही हैं. वीडियो में श्वेता तिवारी ने वाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू डेनिम कैरी की है वहीं, पलक तिवारी ने ब्राउन टॉप के साथ मैचिंग पैंट पहनी हुई है. दोनों के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. पलक तिवारी का म्यूजिक वीडियो 30 अक्टूबर को रिलीज हुआ है जिसमें पलक तिवारी और हार्डी संधू की केमिस्ट्री कहर ढा रही है.


You may have missed