विराट कोहली की बेटी को बलात्कार की धमकी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम के पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार के बाद कुछ भारतीय खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इसमें पूर्व टी20 कप्तान विराट कोहली की 10 महीने की बेटी के खिलाफ बलात्कार की धमकी भी देने का मामला सामने आया था.


सोशल मीडिया पर दी गई इस धमकी के बाद अब मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है और एक आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस ने बुधवार 10 नवंबर को जानकारी दी है कि उसकी साइबर सेल ने हैदराबाद से 23 साल के रामनागेश अलीबथिनी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसे मुंबई ले जाया जा रहा है.

