ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधा, पहनाई चप्पल की माला और फिर…
बिहार के कटिहार में एक प्रेमी प्रेमिका की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. यहां प्रेमी को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद गांव वालों ने दोनों को खूंटे से बांध दिया. और उनकी खूब पिटाई की. इसके बाद लोगों ने उसे जूते की माला पहनाकर उसके आधे सिर को मुंडवा दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों को पुलिस ने छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले गई.गावं वाले जब दोनों की पिटाई कर रहे थे उस दौरान किसी ने इसकी वीडियो बनाई थी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.


बताया जा रहा है कि सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव के संथाली टोला के एक शादीशुदा महिलाएं के साथ बरारी थाना क्षेत्र के भवानीपुर के रहने वाले उसके प्रेमी अवैध संबंध बना रहा था. इसकी भनक गांव वालों को लग गई जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.और उसे खूंटे सें बांध दिया.घटना शुक्रवार सुबह की है, दोनों को आप्तिजनक हालत में देखने के बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों को पकड़कर एक खंभे से बांध दिया. और युवक की पिटाई के बाद उसे चप्पलों का माला पहनाया और उसका आधा सिर मुंडवा दिया. इस दौरान लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है
गांव वालों ने पहले दोनों को समझाया था
लोग जब प्रेमी जोडे की पिटाई कर रहे थे और उसे सजा दे रहे थे इस दौरान गांव के किसी लोग ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की. इसके बाद इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर दोनों को छुड़ाया. इधर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वहीं मामले में गांव वालों का कहना है कि एक तो महिला शादी शुदा होकर अवैध संबंध बना रही थी. लोगों के बार-बार समझाने के बाद भी उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं था. इससे गांव का माहौल खराब हो रहा था

