सर्दियों में न करें हीटर का ज्यादा इस्तेमाल, सेहत को हो सकता है ये नुकसान
नई दिल्ली: एक ओर जहां ठंड बढ़ रही है तो वहीं लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव या हीटर का सहारा ले रहे हैं. अगर हीटर की बात की जाए तो इसका उपयोग करना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि आमतौर पर लोग हीटर का इस्तेमाल लगातार करते रहते हैं, जिससे कई तरह की गंभीर परेशानियां होने का खतरा बन जाता है जैसे- ड्राई स्किन (त्वचा का सूखना), खुजली होना, त्वचा पर दाने आना आदि. सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हीटर बीकने लगते हैं.


लोग भी कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं. सर्दियों में हीटर की गर्माहट काफी अच्छी लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं हीटर का ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. सर्दी से बचने के लिए कई बार लोग हीटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये बात जान लें कि हीटर का इस्तेमाल सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप भी सर्दी से बचने के लिए अपने घरों में हीटर जलाते हैं तो ये खबर आपके लिए है.
रूम हीटर से होने वाले नुकसान
बता दें कि हीटर का अत्यधिक इस्तेमाल नमी को कम करता है, ऐसे में हवा में नमी कम होने के कारण त्वचा संबंधित परेशानियां हो सकती है. वहीं, हीटर के ज्यादा इस्तेमाल से सांस संबंधित परेशानियों का भी खतरा बना रहता है. अस्थमा के मरीजों को रूम हीटर के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए. कई लोग हीटर का हद से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, बता दें कि ऐसा करने से ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है. ऐसे में कई तरह की स्वास्थ संबंधित समस्या भी हो सकती है. ख्याल रखें हीटर लगाते समय इसे उचित तापमान पर ही सेट करें. इसके अलावा रूम में एक पानी का कटोरा रखें ताकि हवा में नमी के स्तर को बनाया रखा जा सकें.
हीटर से हो सकती हैं ये परेशानियां
खांसी.
सिरदर्द.
उल्टी या मितली महसूस होना.
आंखों में सूखापन आना.
नाक बंद होने की समस्या.
सांस संबंधित परेशानियों का खतरा.
अस्थमा के मरीजों के लिए ज्यादा नुकसानदायक.
हीटर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पेय पदार्थ जैसे चाय, कॉफी या सूप लेते रहें. इससे गले में नमी बरकरार रहेगी. स्किन में नमी बरकरार रखने के लिए नैचरल मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करते रहें. भरपूर मात्रा में गुनगुना पानी पीते रहें. घर के कई हिस्सों में पानी भरकर रखें, इससे हवा में नमी बनी रहेगी. कमरे के अंदर की हवा एकदम शुष्क नहीं होगी. वहीं, हीटर लगाते समय इसे उचित तापमान पर ही सेट करें. इसके अलावा रूम में एक पानी का कटोरा रखें ताकि हवा में नमी के स्तर को बनाया रखा जा सकें.
नोट: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

