July 3, 2026

फेसबुक से दोस्ती कर नाबालिग का अपहरण और फिर गैंगरेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

gang

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक नया मामला सामने आया है, यहां पहले फेसबुक पर नाबालिग के साथ दोस्ती और फिर अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, यह मामला बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र का है। फेसबुक से दोस्ती कर नाबालिग का अपहरण करने और उसके साथ गैंगरेप करने के मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है जिनमें से दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक मुख्य आरोपी फरार है।


इसे भी पढ़े- देवर और भाभी का रिश्ता हुआ शर्मसार : घर में अकेली भाभी को देवर ने बनाया अपने हवस का शिकार फिर उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग के साथ फेसबुक पर एक युवक ने दोस्ती की। दोनों के बीच लगातार चैटिंग होने लगी। बीते 12 नवंबर को युवक ने किशोरी से मुलाकात करने की इच्छा जताई और उसे अपनी बाइक में बिठाकर एक सूने मकान में ले गया। युवक और वहां मौजूद उनके दो दोस्तों ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी दो युवकों राज और आजाद खान को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी जिसका फेसबुक में नाम फर्जी था उसकी तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ पोक्सो एक्ट अपहरण और रेप का अपराध दर्ज किया गया है

 


You may have missed