April 22, 2026

जीजा के प्यार में पागल साली ने बहन को रास्ते से हटाने रची ऐसी साजिश की…

BIBI KA AVAIDH

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा से एक मामला सामने आया है, जहां जीजा साली के प्यार में एक महिला की जान चली गई. बीते सोमवार की शाम मामला प्रकाश में आया जिसके बाद हड़कंप मच गया. घटना को अंजाम देने के बाद जीजा-साली फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद मोकामा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा मोके पर पहुंचे. इसके बाद शव को कब्जे में लिया. महिला का शव एक बक्से में बंद था.


पुलिस के अनुसार मामला हत्या का ही है क्योंकि शव को बक्से में बंद किया गया था. कहा कि जांच करने पर पता चला कि महिला का पति शनि पासवान अपनी साली के संग हत्या के बाद फरार है. इस से यह भी पता चलता है कि मामला विवाहेतर संबंध में की गई हत्या का है. मृतिका की उम्र 24 साल के करीब है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

चार साल पहले हुई थी महिला की शादी
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी चार साल पहले ही शनि पासवान से हुई थी. महिला के दो बच्चे, एक लड़का व एक लड़की है. महिला के माता-पिता काफी दिनों से घर छोड़कर कहीं दूसरे जगह चले गए हैं. महिला के पति का घर भी इसी मोहल्ले में है. महिला अपने मायके में रहा करती थी. पत्नी के मायके में रहने से महिला के पति का भी वहां आना-जाना रहता था. इसी बीच साली और जीजा में प्यार हो गया. इसके बाद बात बढ़ती चली गई. 


You may have missed