April 21, 2026

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक और अभिनेता का निधन, सोशल मीडिया के जरिए इंडस्ट्री ने जताया दुख

nidhan

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक और अभिनेता आरएनआर मनोहर (RNR Manohar) का निधन हो गया है. बुधवार को 61 साल की उम्र में मनोहर ने चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली. ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोहर पिछले 20 दिनों से अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में थे. वह काफी बीमार थे. मनोहर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए मनोहर के निधन पर शोक व्यक्त किया है.


स्टूडियो ग्रीन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लिखा- “हम निर्देशक और अभिनेता आरएनआर मनोहर सर के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं. वह एक अच्छे इंसान थे. उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है.” म्यूजिक कंपोजर डी. इमान ने लिखा- “आपकी आत्मा को शांति मिले आएनआर मनोहर सर. उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना. सन पिक्चर्स प्रोडक्शन के तहत नकुल और सुनैना अभिनीत उनके निर्देशन वाली फिल्म “मसीलामणि” के लिए उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला था. एक कुशल निर्देशक और एक दयालु व्यक्ति थे.”


You may have missed