Video Viral: समुद्र के बिच में कपल को पैरासेलिंग करना पड़ा भारी, पैराशूट की रस्सी टूटी और…
दीव में एक कपल को करना भारी पड़ गया। पैराशूट की रस्सी टूटने के बाद दोनों समुद्र में जा गिरे। हालांकि गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग पैरासेलिंग कंपनी के कर्मचारियों की आलोचना कर रहे हैं। कपल ने भी पैरासेलिंग कंपनी के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दीव के नगवा बीच का बताया जा रहा है। गुजरात के जूनागढ़ का रहने वाला एक कपल छुट्टिया मनाने रविवार सुबह दीव पहुंचा था। यहां उन्होंने नगवा बीच पर एडवेंचर के लिए पैरासेलिंग करने का फैसला किया।
@VisitDiu @DiuTourismUT @DiuDistrict @VisitDNHandDD
Parasailing Accident,
Safety measures in India,
and they said very rudely that this is not our responsibility. Such things happens. Their response was absolutely pathetic.#safety #diu #fun #diutourism #accident pic.twitter.com/doN4vRNdO8— Rahul Dharecha (@RahulDharecha) November 14, 2021
लेकिन उनका ये फैसला चंद सैकेंड में एक बड़े हादसे में बदल गया। हादसा अजीत कथाड और उनकी पत्नी के साथ हुआ। उनके साथ हुए हादसे ने उन्हें कभी ना भुलने वाली भयानक हादसे से रूबरू करा दिया।
अजीत कथाड का कहना है कि दीव के तट पर पैरासेलिंग के दौरान उनके पैराशूट की रस्सी टूटने के बाद वह और उनकी पत्नी डर रह गए। बीच पर हुई यह दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

