June 5, 2026

शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर युवक ने तोड़ा रिश्ता और फिर…

dulhan

बरेली. यूपी के बरेली जनपद के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी होने वाली पत्नी से शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने की जिद में रिश्ता तोड़ दिया. शादी से दस दिन पहले ही लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया तो लड़की ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस (Police) मामले की तफ्तीश कर रही है.


दरअसल, डेलापीर निवासी युवती की शादी बिहारीपुर के संजीव से तय हुई थी. इसी 25 नवंबर को युवती की बारात आनी थी, इससे पहले लड़की की गोदभराई और तिलक का कार्यक्रम खुशी-खुशी सम्पन्न हुआ था. सगाई और तिलक के बाद संजीव ने होने वाली पत्नी से शादी से पहले ही शारिरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. जिस पर युवती ने मना कर दिया तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद लड़की पक्ष ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

लड़की के भाई का कहना है कि हमने अपनी बहन की शादी संजीव के साथ तय की थी. तय कार्यक्रम के अनुसार गोद भराई के साथ तिलकोत्सव का कार्यक्रम हो चुका है. शादी के लिए बारातघर बुक हो चुके हैं और गहने, कपड़े की खरीद हो चुकी है. तिलक में दान-दहेज दिया जा चुका है. शादी के कार्ड भी बंट चुका है.

अब संजीव ने उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. गत 14 अक्टूबर को वह लड़की को होटल ले गया और वहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. जिसका युवती ने विरोध किया. किसी तरह वहां से बचकर निकल आई. जिसके बाद अब आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.


You may have missed