July 3, 2026

रायपुर में महिला से गैंगरेप: घुमाने के बहाने पहले बुलाया, और फिर दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

rape1

रायपुर। राजधानी रायपुर में तीन युवकों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उसकी जान पहचान अजीत सिंग से थी। अजीत ने रविवार की रात घूमने लेजाने के बहाने उसे अपने पास बुलाया और फिर देवेंद्र नगर केनाल रोड स्थित सुनसान जगह में ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। घटना के दौरान अजीत सिंग के साथ उसके दो साथी मनोज तांडी और सूरज खंडाते भी मौजूद थे। तीनों ने महिला के साथ मारपीट कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिए।

घटना के बाद पीड़िता आज सुबह मौदहापारा थाने पहुंची और खुद के साथ हुए दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के ख़िलाफ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें महिला रेजा मजदूर है, वहीं तीनों आरोपी भी श्रमिक है।


You may have missed