तारक मेहता,,,की इस मशहूर एक्ट्रेस की हो गई शादी, अंजली भाभी और गोली भी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है। वहीं, इस शो पर रीटा रिपोर्टर का रोल कर रहीं एक्ट्रेस प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) हाल ही में शादी कर ली है। उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कीं तो उनके फैंस हैरान रह गए।


प्रिया आहूजा ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें तारक मेकता शो से जुड़े अंजली भाभी और गोली समेत कई नए-पुराने एक्टर्स नजर आ रहे हैं। बता दें कि तारक मेहता के डायरेक्टर मालव राजदा और एक्ट्रेस प्रिया अहूजा ने एक-दूसरे से ये दूसरी बार शादी की है। इस शादी में उनका नन्हा बेटा अरदास भी नजर आया।
अपनी शादी की फोटोज में जहां एक तरफ प्रिया ने लाइट पिंक रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। वहीं दूसरी तरफ उनके पति मालव ने भी बीवी संग ट्विनिंग करते हुए इसी रंग की शेरवानी पहनी थी। लेकिन इन तस्वीरों में मालव के हाथ में प्लास्टर देख फैंस चौंक गए।
मालूम होता है कि मालव के हाथ में शादी से कुछ समय पहले ही कोई चोट आई थी। जिसके कारण उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ाया गया है। हालांकि, उन्होंने इस चोट के कारण अपनी शादी की रस्में रोकी नहीं।
प्रिया ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘फेयरीटेल्स सही में सच होती हैं’। इन फोटोज पर उन्हें सोशल मीडिया पर चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। प्रिया और मालव की शादी की फोटोज फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। यही कारण है कि ये फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। वहीं, इस सेलेब्रिटी शादी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी प्रिया और मालव के बेटे अरदास ने, उनकी क्यूट फोटोज भी जमकर ट्रेंड कर रही हैं।






