May 1, 2026

किस्मत हो तो ऐसी: एक मिनट में मजदूर बन गया लखपति, हाथ लगा ये खजाना!

paisa

पन्ना। पन्ना जिले में एक मजदूर की रातोंरात किस्मत बदल गई है। उसे खदान से 6.66 कैरेट का हीरा मिला है। खदान से हीरा मिलने के बाद मजदूर शमशेर खान के घर में जश्न का माहौल है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है । 33 वर्षीय शमशेर खान पन्ना शहर के आगरा मोहल्ला के रहने वाले हैं उन्हें हीरापुर टपरियन उथली खदान क्षेत्र से जेम क्वालिटी वाला 6.66 कैरेट वजन का हीरा मिला है।


हीरा मिलने के बाद शमशेर खान ने इसे बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है. हीरा कार्यालय के पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि आगामी नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा । नीलामी में हीरा बिकने पर रॉयल्टी काटने के बाद शेष राशि हीरा मालिक को दे दी जाएगी ।


You may have missed