May 1, 2026

जैकलिन फर्नांडिस के साथ ठग सुकेश चंद्रशेखर की रोमांटिक तस्वीर से मचा तहलका

IMG_20211127_181948

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे पूछताछ भी की थी। 200 करोड़ की फिरौती मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलिन का नाम जुड़ा था। अब उनकी एक तस्वीर ने तहलका मचा दिया है और कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।


तस्वीर में जैकलिन और सुकेश चंद्रशेखर के बीच नजदीकियों को साफ देखा सकता है। जांच एजेंसी की पूछताछ में एक्ट्रेस ने सुकेश को डेट करने से इनकार किया था। इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से भी ईडी पूछताछ कर चुका है। आरोप है कि हाई प्रोफाइल ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दोनों एक्ट्रेस को महंगे गिफ्ट्स दिए हैं।

जैकलिन और सुकेश की तस्वीर
सोशल मीडिया पर जैकलिन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर की यह तस्वीर वायरल है। यह एक मिरर सेल्फी है। सुकेश सेल्फी लेते हुए जैकलिन के गाल पर किस कर रहा है। यह तस्वीर तब की बताई जा रही है जब सुकेश अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर था। वह फ्लाइट से चेन्नई पहुंचा और वहां एक फाइव स्टार होटल में यह तस्वीर ली।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश ने आईफोन 12 प्रो से सेल्फी ली है। स्कैम के दौरान इसी फोन से सुकेश ने इजराइली सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। सुकेश जमानत से बाहर आने के बाद यही फोन चला रहा था।

आरोपी के साथ संबंधों से इनकार
पिछले महीने जैकलिन ईडी के सामने पेश हुई थीं। जैकलिन के प्रवक्ता ने कहा था कि जैकलिन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गवाही देने के लिए बुलाया। उन्होंने नियम के अनुसार अपने बयान दर्ज करा दिए हैं और भविष्य में भी वे जांच में हर तरह से सहयोग करेंगी। प्रवक्ता ने आगे कहा कि जैकलिन, केस में शामिल आरोपी के साथ संबंधों के बारे में दिए गए कथित बयानों को स्पष्ट रूप से इनकार करती हैं।

200 करोड़ ठगी का मामला
ये पूरा मामला 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी और फिरौती के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। ईडी ने कुछ वक्त पहले सुकेश चंद्रशेखर के ठिकानों पर छापेमारी के बाद चेन्नई में समुद्र तट के करीब स्थित एक आलीशान बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद, दो किलो सोना, 16 शानदार कारें और अन्य महंगे सामान जब्त किए थे। सूत्रों का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर ने धोखाधड़ी से पैसा कमाकर नोरा फतेही और जैकलिन फर्नांडिस को महंगे गिफ्ट्स भेजे थे।


You may have missed